भागलपुर, 05 मई।
जिले के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत बीविया टोला स्थित बिलैया बगीचा में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों को हुई, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बाईपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।
मामले की सूचना फैलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
प्रारंभिक जांच में अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाकर जांच में सहयोग करेगी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।



.jpg)




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
