हिमाचल प्रदेश
05 May, 2026

शिमला में 12वीं में असफल छात्र ने लगाई फांसी, तनाव में उठाया कदम

शिमला में 12वीं परीक्षा में असफल होने से तनाव में आए एक छात्र ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस जांच में जुटी है।

शिमला, 05 मई

राजधानी शिमला के बालूगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्नाडेल स्थित ठाकुर बाग इलाके में बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में असफल होने के बाद उत्पन्न तनाव के चलते एक छात्र द्वारा अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान निखिलेष शर्मा के रूप में की गई है।

सूचना के अनुसार सोमवार शाम 112 हेल्पलाइन पर एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि उसके मित्र ने अन्नाडेल के ठाकुर बाग में फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही बालूगंज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर प्रेमलाल शर्मा के फ्लैट में उनके पुत्र निखिलेष को पंखे से लटका हुआ मृत अवस्था में पाया गया।

प्रारंभिक जांच में मृतक के पिता ने बताया कि निखिलेष हाल ही में बारहवीं कक्षा की परीक्षा में असफल हो गया था, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में था। पुलिस द्वारा शव की जांच में किसी भी प्रकार की बाहरी चोट या जख्म के निशान नहीं पाए गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इसके बाद घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाई गई तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए गए। परिजनों ने मामले में किसी प्रकार की आशंका व्यक्त नहीं की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला के शवगृह भेज दिया गया है। सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़