नई दिल्ली, 07 अप्रैल।
टाटा समूह की नेतृत्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने उनके उत्तराधिकारी की खोज के लिए एक समिति गठित की है।
एयर इंडिया के अनुसार, नए सीईओ की नियुक्ति होने तक विल्सन अपने पद पर बने रहेंगे। विल्सन ने 2024 में ही एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को 2026 में पद छोड़ने की अपनी योजना से अवगत कराया था। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि संगठन और नेतृत्व दल इस बदलाव के लिए तैयार रहे।
कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने आने वाले महीनों में नए प्रमुख की नियुक्ति के लिए समिति का गठन किया है। न्यूजीलैंड मूल के कैंपबेल विल्सन पिछले चार वर्षों से टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे।


.jpg)






.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
