प्रशासनिक खबरें
14 May, 2026

जनगणना-2027: भोपाल नगर निगम में 4.20 लाख से अधिक मकानों का सूचीकरण पूर्ण

भोपाल नगर निगम में जनगणना-2027 के तहत 4.20 लाख से अधिक मकानों का सूचीकरण पूरा किया गया, जबकि लापरवाही बरतने पर एक कर्मचारी को निलंबित किया गया।

भोपाल, 14 मई।

भोपाल नगर निगम क्षेत्र में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक निगम सीमा में चार लाख बीस हजार से अधिक मकानों का सूचीकरण पूरा किया जा चुका है, जबकि 250 जनगणना ब्लॉकों में कार्य पूर्ण हो गया है।

नगर निगम प्रशासन के अनुसार प्रगणक और सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। निगम आयुक्त एवं मुख्य नगर जनगणना अधिकारी संस्कृति जैन द्वारा लगातार मार्गदर्शन दिया जा रहा है तथा कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं।

प्रशासन ने बताया कि जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मान भी किया जा रहा है, जिससे कार्य की गति लगातार बनी हुई है।

इसी बीच लापरवाही के एक मामले में सख्त कार्रवाई की गई है। वार्ड क्रमांक 32 में पदस्थ भृत्य आकाश प्रजापति को जनगणना कार्य में उदासीनता और दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार उन्हें जोन क्रमांक 21 से जोन क्रमांक 14 में मकान सूचीकरण कार्य हेतु प्रगणक के रूप में नियुक्त किया गया था, लेकिन बार-बार सूचित किए जाने के बावजूद वे कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं हुए, जिससे राष्ट्रीय महत्व का जनगणना कार्य प्रभावित हुआ।

नगर निगम प्रशासन ने इस व्यवहार को गंभीर लापरवाही और कदाचार मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़