अपराध
29 Apr, 2026

चित्रकूट हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, जांच जारी

सतना के चित्रकूट स्थित नेत्र चिकित्सालय हॉस्टल में एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बीमारी को कारण माना जा रहा है।

सतना, 29 अप्रैल

सतना जिले के चित्रकूट स्थित सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के हॉस्टल में बुधवार सुबह एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान मऊगंज जिले की रहने वाली कीर्ति तिवारी के रूप में हुई है, जो विजन टेक्नीशियन कोर्स की छात्रा थी और जानकीकुंड चिकित्सालय में प्रशिक्षण ले रही थी।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह हॉस्टल में परीक्षा आयोजित थी। करीब साढ़े आठ बजे अन्य छात्राएं परीक्षा देने चली गईं, लेकिन कीर्ति ने बीमारी का हवाला देते हुए परीक्षा नहीं दी। इसके लगभग एक घंटे बाद साढ़े नौ बजे कुछ छात्राओं ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा।

घटना की सूचना सबसे पहले हॉस्टल प्रबंधन को दी गई, जिसके बाद चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा लंबे समय से बीमार चल रही थी। उसके कमरे से दवाइयों के पर्चे भी बरामद हुए हैं, जिससे बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है।

बताया गया है कि छात्रा के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपने नाना-नानी के संरक्षण में रह रही थी। पुलिस ने उन्हें घटना की सूचना दे दी है और मामले में मर्ग कायम कर हर पहलू से जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़