नई दिल्ली, 13 अप्रैल।
कांग्रेस पार्टी ने अपने लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी करते हुए निर्देश दिया है कि वे 16 से 18 अप्रैल तक चलने वाली तीन दिवसीय विशेष बैठक के दौरान सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और पार्टी के पक्ष का समर्थन करें।
पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी में कहा गया है कि उक्त अवधि में लोकसभा में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं मतदान प्रस्तावित है, ऐसे में सभी सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक है।
इसी क्रम में कांग्रेस ने यह व्हिप उस समय जारी किया है जब सरकार संसद के मौजूदा बजट सत्र के तहत होने वाली इस विशेष तीन दिवसीय बैठक में महिला आरक्षण कानून के क्रियान्वयन से जुड़े संशोधन तथा परिसीमन संबंधी विधेयकों को प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही है।




.jpg)




.jpg)
_(1).jpg)
.jpg)