बुलंदशहर, 13 अप्रैल।
अनूपशहर क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार अनूपशहर थाना पुलिस और स्वॉट टीम बीती रात बस अड्डे पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर संभल रोड की ओर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, लेकिन कुछ दूरी पर कब्रिस्तान के सामने उसकी बाइक फिसलकर गिर गई।
खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो उसके पैर में लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार बदमाश की पहचान ग्राम जखेता निवासी विनोद शर्मा के रूप में हुई है। वह शातिर अपराधी है और वर्ष 2007 में न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। उसके खिलाफ कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं और वर्ष 2008 में उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।




.jpg)




.jpg)
_(1).jpg)
.jpg)