किशनगंज, 13 अप्रैल।
पौआखाली थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डीसीएम वाहन को जब्त कर लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
यह कार्रवाई नियमित गश्ती के दौरान पांच गाछी मार्ग पर की गई, जब पुलिस ने संदिग्ध हालत में गुजर रहे वाहन को रोककर उसकी जांच की। जांच में पाया गया कि वाहन में बिना किसी वैध दस्तावेज के बालू का परिवहन किया जा रहा था, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत वाहन को कब्जे में ले लिया और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लंबे समय से अवैध बालू कारोबार जारी है, हालांकि कार्रवाई बहुत कम देखने को मिलती है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
इस मामले में पौआखाली थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और बिना वैध कागजात के परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




.jpg)




.jpg)
_(1).jpg)
.jpg)