भोपाल, 12 मई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुवाहाटी में आयोजित असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता की और इस अवसर पर उन्हें एवं उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अनेक केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे, जहां सभी ने नवगठित सरकार को शुभकामनाएं प्रदान कीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी टीम असम के विकास को नई गति प्रदान करेंगे तथा राज्य प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।
उन्होंने इस अवसर पर असम सरकार के सभी नवनियुक्त मंत्रियों को भी शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।











.jpg)
