अपराध
18 Feb, 2026

दुकान बंद कर रहे दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली

अररिया के फारबिसगंज में कोठीहाट चौक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट के प्रयास में एक मनिहारा दुकानदार को गोली मार दी। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया।

अररिया, 18 फरवरी।

बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज स्थित कोठीहाट चौक पर मंगलवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। घटना उस समय हुई जब मनिहारा दुकानदार दुकान बंद कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे दो बदमाश बाइक से पहुंचे और दुकान के काउंटर पर आकर लूटपाट की कोशिश करने लगे। दुकानदार अरुण केशरी ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ दुकान समेट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने हथियार निकालकर पैसे की मांग की। पैसे नहीं होने की बात कहने पर एक बदमाश ने उन पर गोली चला दी, जो उनके दाहिने बांह में लगी।

घटना के बाद बदमाश उसी दिशा में फरार हो गए, जिधर से आए थे। घायल दुकानदार को तत्काल फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा और थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़