मध्य प्रदेश
18 Feb, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रेम, करुणा और मानव सेवा के संदेश को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

भोपाल, 18 फरवरी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस का जीवन प्रेम, करुणा, सादगी और सार्वभौमिक भाईचारे का अद्भुत उदाहरण है। उनके विचार समाज को सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

डॉ. यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा कि स्वामी जी ने श्रद्धा-भक्ति के साथ मानवता की सेवा को मोक्ष प्राप्ति का श्रेष्ठ मार्ग बताया। तप, योग और ध्यान से ओतप्रोत उनका आध्यात्मिक जीवन सदैव समाज को दिशा देता रहेगा।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़