प्रशासनिक खबरें
08 Jul, 2026

पदोन्नति निर्णय पर मंत्रालयीन कर्मचारियों ने सीएम डॉ. यादव का जताया आभार

मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारियों ने पदोन्नति संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत कर आभार जताया।

भोपाल, 08 जुलाई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारियों ने पदोन्नति संबंधी निर्णय और उस पर त्वरित कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया। बुधवार को मंत्रालय स्थित वल्लभ भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत-अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। शासकीय सेवकों ने पदोन्नति के निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए मिठाई वितरित की और इसे उत्साह व उल्लास का अवसर बताया।

अधिकारी-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए कहा कि पदोन्नति संबंधी निर्णय से कर्मचारियों में उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने सरकार द्वारा इस दिशा में की गई त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में विधायक भगवान दास सबनानी, कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश शर्मा, मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुभाष वर्मा, अजाक्स के अध्यक्ष घनश्याम भकोरिया, मध्यप्रदेश राज्य मंत्रालय शासकीय अधिकारी-कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओ.पी. गौर सहित बड़ी संख्या में मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़