नोएडा, 07 मई।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 15 जून को पहली वाणिज्यिक उड़ान बेंगलुरु के लिए संचालित होगी, जिसकी टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। यह उड़ान लखनऊ से होते हुए नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेगी और वहां से बेंगलुरु के लिए रवाना होगी।
जानकारी के अनुसार पहली उड़ान इंडिगो एयरलाइंस की होगी, जबकि अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अभी तक अपनी सेवा शुरू करने की तिथि घोषित नहीं की है। एयरपोर्ट को सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद इंडिगो ने 15 जून से परिचालन शुरू करने की घोषणा की थी।
गुरुवार शाम एयरपोर्ट से पहली उड़ान का विस्तृत शेड्यूल भी जारी कर दिया गया। यह फ्लाइट सुबह लगभग आठ बजे नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेगी और कुछ समय रुकने के बाद बेंगलुरु के लिए प्रस्थान करेगी।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अनुसार देश के अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी उड़ान सेवाओं की योजना तैयार की जा रही है और जल्द ही पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।
प्राधिकरण ने बताया कि दिल्ली एनसीआर के यात्रियों को अब नवी मुंबई, कश्मीर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, जयपुर, बेंगलुरु, अहमदाबाद और गोवा जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानों की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।



.jpg)

.jpg)





