बलिया, 13 अप्रैल।
बलिया जनपद के नरही थाना क्षेत्र के सोहांव में रविवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब बिहार के बक्सर जिले के एक युवक को उसके ही दो साथियों ने गोली मार दी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इस घटना को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला माना है।
जानकारी के अनुसार बक्सर जिले के चौसा निवासी आर्यन यादव पर उसके ही मित्र बम और बबलू यादव ने अचानक फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उस पर चार राउंड गोली चलाई और उसे घायल अवस्था में तड़पता छोड़कर उसकी मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। गोली आर्यन की पीठ और पैर में लगी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल नरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से स्थिति की जानकारी ली। चिकित्सकों ने बताया कि घायल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।




.jpg)




.jpg)
_(1).jpg)
.jpg)