टॉप न्यूज़
25 May, 2026

गुलमर्ग रोपवे अचानक रुका, 300 पर्यटक फंसे

गुलमर्ग में रोपवे में तकनीकी खराबी आने के कारण लगभग 300 पर्यटक केबिनों में फंस गए, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे, जिसके बाद संयुक्त राहत दलों ने बचाव अभियान शुरू कर कई लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

श्रीनगर, 25 मई ।

गुलमर्ग में दुनिया के दूसरे सबसे ऊंचे केबल कार रोपवे में सोमवार को तकनीकी खराबी आने से बड़ा संकट उत्पन्न हो गया। रोपवे के सभी केबिन बीच में रुक गए और लगभग 300 पर्यटक फंस गए, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे। अचानक हुई इस घटना से कई पर्यटक घबरा गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही श्रीनगर से विशेष बचाव दल मौके पर भेजे गए। सेना, राज्य आपदा मोचन बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की संयुक्त टीमें राहत कार्य में जुट गईं। अब तक कई लोगों को रस्सियों के सहारे सुरक्षित नीचे उतारा गया है और लगभग दस केबिन खाली कराए जा चुके हैं। कुल बासठ केबिनों में लोग फंसे थे जबकि पूरे रोपवे में एक सौ आठ केबिन हैं।यह रोपवे गुलमर्ग को अफरवत चोटी से जोड़ता है और इसकी दूरी श्रीनगर से इक्यावन किलोमीटर है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और राहत कार्य जारी है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्थिति पर नजर बनाए रखने और तेजी से बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद रोपवे के रखरखाव और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने लगे हैं। जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़