अपराध
13 Apr, 2026

हापुड़ में बस-ट्रक टक्कर: छह बारातियों की मौत, कई घायल

हापुड़ के धौलाना-गुलावठी मार्ग पर बारातियों से भरी बस और ट्रक की भीषण टक्कर में बस चालक समेत छह लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए।

हापुड़, 13 अप्रैल

हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र में धौलाना-गुलावठी मार्ग पर रविवार देर रात बारातियों से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बस चालक समेत छह लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और प्रशासनिक अमला तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के डासना निवासी इकराम कुरैशी के पुत्र की बारात गुलावठी से लौट रही थी, तभी रात करीब डेढ़ बजे धौलाना थाना क्षेत्र में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे चीख-पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया। हादसे में सोनू, यूसुफ, अख्तर, यूनुस, मुन्ना और बस चालक अशोक की मौत हो गई, जबकि बस में चालक सहित कुल बारह लोग सवार थे। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक और सीएमओ ने मौके का निरीक्षण किया तथा बाद में अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। जिलाधिकारी ने सीएमओ को घायलों के बेहतर उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़