भोपाल, 09 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल आज निवाड़ी और टीकमगढ़ जिलों का दौरा करेंगे, जिसमें वे संगठनात्मक बैठकों को संबोधित करेंगे और ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ में भी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
भाजपा मीडिया प्रदेश प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे हेमंत खण्डेलवाल निवाड़ी में जिला बैठक एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद 1:30 बजे छोटी टोली बैठक में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।
दोपहर 3:00 बजे वे निवाड़ी जिले की जतारा विधानसभा क्षेत्र के पृथ्वीपुर में आयोजित ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ में शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के बीच संवाद स्थापित किया जाएगा।
सायं 5:30 बजे हेमंत खण्डेलवाल टीकमगढ़ पहुंचेंगे और वहां जिला बैठक एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके तुरंत बाद 6:00 बजे छोटी टोली बैठक में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और उनके सुझावों पर चर्चा करेंगे।
इस प्रवास के दौरान संगठन को सुदृढ़ बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने और जमीनी स्तर पर योजनाओं की समीक्षा पर विशेष ध्यान रहेगा, ताकि आगामी गतिविधियों और अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकें।







.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
