हरिद्वार, 25 मई।
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के जमालपुर मंडल के बिशनपुर कुंडी शक्ति केंद्र पर आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा बूथ स्तर तक पार्टी गतिविधियों को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार अब प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इन बैठकों में शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य होगी। साथ ही, हर माह के अंतिम रविवार को बूथ स्तर पर बैठक कर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने और उसकी जानकारी सरल ऐप पर अपलोड करने को सुनिश्चित किया जाएगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता कुंवर पाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर सरकार एवं संगठन की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड सरकार जनहित में निरंतर कार्य कर रही है और जनता भाजपा की नीतियों से संतुष्ट है। साथ ही उन्होंने वर्ष 2027 में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने का विश्वास जताया।
बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्र किरण सिंह, अनुज पाल, नवीन पाल, चमन प्रधान, सनी प्रधान, जॉनी कुमार, विकास पाल और राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







.jpg)







