रायपुर, 25 मई।
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड अंतर्गत बरकेला जलाशय योजना की नहरों के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 3 करोड़ 80 लाख 20 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
प्रस्तावित कार्य पूरे होने के बाद योजना की सिंचाई क्षमता में सुधार होगा और 285 हेक्टेयर के निर्धारित क्षेत्र के मुकाबले वर्तमान में 254 हेक्टेयर की कमी की भरपाई करते हुए पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
इस योजना के कार्यों के संचालन के लिए मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार, जल संसाधन विभाग, अंबिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।






.jpg)







