देवघर, 25 मई।
देवघर जिले में सोमवार को प्रशासनिक बदलाव के तहत सौरभ कुमार भुवानिया ने 48वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया, जहां उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से कार्यभार संभाला।
पदभार ग्रहण करने के बाद अपने कार्यालय कक्ष में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 का भव्य और बेहतर आयोजन उनकी शीर्ष प्राथमिकता रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
उन्होंने कहा कि कांवर यात्रा के बाद बाबा बैद्यनाथ धाम से श्रद्धालु सुखद अनुभव लेकर लौटें, जिससे राज्य सरकार की छवि और गरिमा और अधिक सुदृढ़ हो सके।
उपायुक्त ने आगे कहा कि आमजन, जनप्रतिनिधि, मीडिया, अधिकारी एवं सभी संबंधित पक्षों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सकारात्मक प्रशासनिक वातावरण में कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगा और सभी योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा।







.jpg)







