शिक्षा
28 May, 2026

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा 2026 की तैयारियों की समीक्षा, सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर

धर्मेंद्र प्रधान और पूर्व इसरो अध्यक्ष के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा 2026 की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा केंद्रों पर निगरानी तंत्र को मजबूत करने पर विस्तृत समीक्षा की गई।

नई दिल्ली, 28 मई।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को पूर्व इसरो अध्यक्ष के. राधाकृष्णन के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए आगामी नीट-यूजी पुनर्परीक्षा 2026 की तैयारियों की समीक्षा की, जो 21 जून को प्रस्तावित है।

बैठक में परीक्षा सुरक्षा को मजबूत बनाने और निगरानी तंत्र को और प्रभावी करने पर विशेष चर्चा की गई ताकि परीक्षा का संचालन पारदर्शी और सुचारु रूप से हो सके। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी से जुड़ी सिफारिशों के क्रियान्वयन की निगरानी कर रही उच्च स्तरीय समिति के प्रमुख राधाकृष्णन ने परीक्षा से पहले अपनाए जा रहे अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की समीक्षा की।

इस बैठक में उच्च शिक्षा सचिव, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के महानिदेशक, वरिष्ठ अधिकारी तथा शिक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। इस दौरान राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के महानिदेशक ने परीक्षा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली को और मजबूत करने की योजनाओं की जानकारी दी।

धर्मेंद्र प्रधान ने इस अवसर पर कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, साथ ही देशभर के परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के लिए पर्याप्त सुविधाएं और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाना भी उतना ही आवश्यक है।

यह नीट-यूजी पुनर्परीक्षा 21 जून को देशभर के 550 शहरों में स्थित 5400 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़