मध्य-पूर्व
28 May, 2026

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप की सख्त चेतावनी, अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर नियंत्रण स्वीकार नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर किसी भी देश के नियंत्रण को अस्वीकार करते हुए ईरान और ओमान को चेतावनी दी है, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

वॉशिंगटन, 28 मई ।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के बाद अब ओमान को लेकर भी कड़ा रुख अपनाते हुए बयान दिया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य एक अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग है और इस पर किसी भी देश का एकतरफा नियंत्रण स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से गुजरने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय जहाजों को निर्बाध आवाजाही की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।

सूत्रों के अनुसार ईरान होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूली के लिए ओमान के साथ मिलकर एक नई व्यवस्था पर विचार कर रहा है, जिसके बाद अमेरिका ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि अमेरिका इस पूरे क्षेत्र पर नजर बनाए हुए है और किसी भी देश को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर नियंत्रण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान पहले यह मान रहा था कि वह बातचीत के जरिए अमेरिका को पीछे हटा देगा, लेकिन अब उसके पास समझौते के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी भी प्रकार के चुनावी दबाव की चिंता नहीं करते और उनका ध्यान केवल राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा पर केंद्रित है।

इस बयान के बाद पश्चिम एशिया क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र से जुड़े इस विवाद ने कूटनीतिक हलकों में नई चर्चा को जन्म दिया है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़