छत्तीसगढ़
29 May, 2026

बिलासपुर में जापानी मियावाकी तकनीक से बनेगा ऑक्सीजन जोन, 15 हजार पौधों से हरियाली विस्तार

बिलासपुर के अरपा तट पर जापानी मियावाकी तकनीक से 15 हजार पौधों का वृक्षारोपण कर ऑक्सीजन जोन विकसित किया जा रहा है, जिससे शहर में हरियाली और पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा।

रायपुर, 29 मई।

छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई पहल के तहत बिलासपुर के कोनी क्षेत्र स्थित अरपा नदी तट पर जापानी मियावाकी तकनीक से सघन वृक्षारोपण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे शहर की हरियाली और पर्यावरण संतुलन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में यह परियोजना विकसित की जा रही है। लगभग 1.500 हेक्टेयर क्षेत्र में करीब 15 हजार पौधे लगाकर यहां आधुनिक मियावाकी ऑक्सीजन जोन तैयार किया जा रहा है। इस कार्य में एस.ई.सी.एल. बिलासपुर का सहयोग भी लिया जा रहा है।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ावा देना, पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करना और जैव विविधता का संरक्षण करना बताया गया है। वन विकास निगम के माध्यम से इस जापानी तकनीक को प्रदेश में लगातार विस्तार दिया जा रहा है।

मियावाकी पद्धति को वैज्ञानिक और अत्यंत प्रभावी वृक्षारोपण तकनीक माना जाता है, जिसमें पौधों को बेहद कम दूरी पर व्यवस्थित तरीके से लगाया जाता है, जिससे वे सामान्य वृक्षों की तुलना में लगभग दस गुना तेजी से विकसित होते हैं। यह तकनीक सामान्य जंगलों की तुलना में तीस गुना अधिक घनत्व और सौ गुना अधिक जैव विविधता प्रदान करती है।

वृक्षारोपण के लिए जमीन में लगभग एक मीटर गहरी ट्रेंच बनाकर उसमें उपजाऊ मिट्टी डाली जा रही है। इसके बाद पौधों को उनकी ऊंचाई और संरचना के अनुसार हाई, मिडिल और स्मॉल कैनोपी वर्गों में विभाजित कर वैज्ञानिक तरीके से रोपा जा रहा है, जिसमें सभी पौधों के बीच लगभग एक मीटर की दूरी रखी जा रही है।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा मियावाकी तकनीक के माध्यम से कम भूमि में घने वन विकसित कर प्रदूषण नियंत्रण, भूजल संरक्षण और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना भविष्य में बिलासपुर के लिए हरित फेफड़ों की भूमिका निभाएगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी एन.टी.पी.सी. सीपत के सहयोग से जिले में 94 हजार पौधों का सफल मियावाकी वृक्षारोपण किया जा चुका है, जो अब घने वन का स्वरूप ले रहा है।

अरपा तट पर विकसित हो रहा यह ऑक्सीजन जोन न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि राज्य सरकार की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता और हरित भविष्य के संकल्प का भी प्रतीक बनेगा।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़