अपराध
29 May, 2026

सलमान खान के पिता को धमकी देने वाला बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ पुलिस ने प्रयागराज के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है, जिस पर सलमान खान के पिता को धमकी देने और कई आपराधिक मामलों में शामिल होने के आरोप हैं।

लखनऊ, 29 मई ।

लखनऊ पुलिस और पूर्वी जोन की क्राइम टीम ने शुक्रवार को एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो प्रयागराज का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। आरोपी पर फिल्म अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान और उनके पीए को धमकी देने का भी गंभीर आरोप सामने आया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने फिल्म इंडस्ट्री में काम न मिलने से नाराज होकर धमकी दी थी। उसने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का गुर्गा बताकर फोन पर खुद को ‘डीजीपी साहब’ तक बताया था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से पुलिस की तलाश में था।

घटना से जुड़ी जानकारी के अनुसार 6 मई को दर्ज एक मामले में शिकायतकर्ता की पत्नी के गले से चेन छीनने की वारदात हुई थी, जिसके बाद पुलिस जांच में आरोपी तक पहुंची। 28 मई की रात पुलिस ने बंधा रोड मजार के पास से उसे दबोच लिया। उसके पास से लूटा गया सामान भी बरामद हुआ है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद शाहरुख उर्फ शेरा खान के रूप में हुई है, जो वर्तमान में लखनऊ के इंदिरानगर में किराए पर रह रहा था। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ लखनऊ और प्रयागराज के विभिन्न थानों में 15 से 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी, हत्या का प्रयास, बमबाजी और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

जांच में सामने आया है कि वर्ष 2018 में उसने सलमान खान के पिता सलीम खान और उनके पीए को कई बार फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने भी उसे प्रयागराज से गिरफ्तार किया था, हालांकि जमानत के बाद वह फिर आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी कई बार मुठभेड़ और फायरिंग की घटनाओं में भी शामिल रहा है और उस पर गैंग से जुड़े होने के आरोप भी हैं। समय-समय पर उसके सोशल मीडिया और ऑडियो संदेशों में भी धमकी और गैंग संबंधी दावे सामने आते रहे हैं।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़