अपराध
30 May, 2026

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 98 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 98 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

रायगढ़, 30 मई ।

जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों की बिक्री की तैयारी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार थाना चक्रधरनगर और साइबर थाना की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मरीन ड्राइव रोजगार कार्यालय के पास एक युवक बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बिक्री के उद्देश्य से मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर इलाके में दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान 22 वर्षीय मनीष डंडरिया के रूप में बताई, जो मूल रूप से ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले का निवासी है और वर्तमान में रायगढ़ के कोतरारोड थाना क्षेत्र में रह रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक थैले में रखे 98 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के पास से बरामद एनआरएक्स पेंटाजोसिन लैक्टेट इंजेक्शन को वह अवैध रूप से बिक्री के उद्देश्य से रखे हुए था, हालांकि इसके संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज या अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में इंजेक्शनों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है कि प्रतिबंधित इंजेक्शनों की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़