दक्षिण एशिया
30 May, 2026

अफगानिस्तान में शरणार्थियों से भरा ट्रक पलटा, 22 की मौत

अफगानिस्तान के लघमान प्रांत में पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों से भरा ट्रक पलटने से 22 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए।

लघमान, 30 मई ।

अफगानिस्तान के लघमान प्रांत में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। पाकिस्तान से लौट रहे अफगान शरणार्थियों को लेकर जा रहा एक ट्रक हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल हो गए। मृतकों में 10 बच्चे और पांच महिलाएं शामिल हैं।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, ट्रक में सवार यात्री पाकिस्तान से लौट रहे अफगान शरणार्थी थे। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि चालक को नींद आने के कारण वाहन सड़क से उतर गया और गहरी खाई में जा गिरा, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

प्रांतीय लोक स्वास्थ्य निदेशक अमीनुल्लाह शरीफ ने बताया कि दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में पाकिस्तान द्वारा बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद हजारों अफगान नागरिक अपने देश लौटने को मजबूर हुए हैं। बढ़ते दबाव के बीच बड़ी संख्या में अफगानों को निर्वासित किया गया है या उन्होंने पाकिस्तान छोड़ दिया है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़