शिक्षा
01 Jun, 2026

जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट घोषित, 56,880 सफल; दिल्ली जोन ने टॉप 3 पर किया कब्जा

जेईई एडवांस्ड-2026 का परिणाम जारी होने पर 56,880 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए, जिसमें दिल्ली जोन के छात्रों ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए और कट-ऑफ में 18 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

नई दिल्ली, 01 जून।

आईआईटी रुड़की ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम जारी होने के साथ ही इस वर्ष कुल 56,880 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। परीक्षा में दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि दूसरे स्थान पर कबीर छिल्लर रहे और तीसरा स्थान जतिन चाहर ने प्राप्त किया। इस प्रकार शीर्ष तीनों स्थानों पर दिल्ली जोन के अभ्यर्थियों ने कब्जा जमाया।

संस्थान की ओर से परिणाम निर्धारित समय से पहले जारी किया गया, साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी भी सार्वजनिक कर दी गई है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर, जन्मतिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं।

इस वर्ष परीक्षा के लिए कुल 1,87,389 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,79,694 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 56,880 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। सफल उम्मीदवारों में 10,107 छात्राएं भी शामिल हैं। अब ये सभी अभ्यर्थी संयुक्त सीट आवंटन प्रक्रिया (जोसा) की काउंसिलिंग में भाग लेंगे।

इस बार सामान्य वर्ग की कट-ऑफ 92 अंक निर्धारित की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 18 अंक अधिक है। विषयवार कट-ऑफ 8 अंक रखी गई है। कुल मिलाकर लगभग 31.65 प्रतिशत अभ्यर्थियों को सफलता मिली है, जिसे पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है।

जोनवार प्रदर्शन में भी कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है। आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आईआईटी मद्रास जोन के मोहित शेखर शुक्ला चौथे स्थान पर रहे। आईआईटी मुंबई जोन के बी. जयकृष्ण श्रीनिवास छठे स्थान पर, आईआईटी रुड़की जोन के निकुंज अग्रवाल 11वें स्थान पर, आईआईटी कानपुर जोन के रिद्धेश अनंत बेंडाले 18वें स्थान पर तथा आईआईटी भुवनेश्वर जोन के भावेश पात्र 29वें स्थान पर रहे। आईआईटी गुवाहाटी जोन के यशराज सिंह को 122वीं रैंक प्राप्त हुई।

महिला अभ्यर्थियों में आईआईटी दिल्ली जोन की आरोही देशपांडे सर्वश्रेष्ठ रहीं। उन्होंने 360 में से 280 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर 77वां स्थान हासिल किया। उल्लेखनीय है कि जेईई एडवांस्ड देश के 23 आईआईटी संस्थानों में स्नातक प्रवेश का आधार है और परिणाम जारी होने के साथ ही प्रवेश प्रक्रिया और सीट आवंटन की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़