मध्य प्रदेश
01 Jun, 2026

मंदसौर कॉलेज को मिली एमबीए-एमसीए की सौगात

मंदसौर के शासकीय महाविद्यालय को एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रमों की स्वीकृति मिलने से अब विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर कम शुल्क में व्यावसायिक स्नातकोत्तर शिक्षा का अवसर मिलेगा।

मंदसौर, 01 जून ।

मंदसौर के शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महाविद्यालय को एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रम संचालित करने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है, जिससे अब जिले के छात्र-छात्राओं को इन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

महाविद्यालय को यह स्वीकृति सोमवार को प्राप्त हुई। इसके साथ ही संस्थान में स्नातकोत्तर स्तर के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के संचालन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष नरेश चंदवानी ने बताया कि लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों और आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जो अब कम शुल्क में एमबीए और एमसीए जैसे पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इससे पहले जनभागीदारी के सहयोग से महाविद्यालय में बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे थे। अब एमबीए और एमसीए की स्वीकृति मिलने से विद्यार्थियों को स्नातक के बाद उच्च व्यावसायिक शिक्षा का अवसर भी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगा।

नए पाठ्यक्रमों की स्वीकृति मिलने के बाद जिले के विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। फिलहाल दोनों पाठ्यक्रमों के लिए 30-30 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिन पर प्रवेश प्रक्रिया नियमानुसार संचालित की जाएगी।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़