बिहार
01 Jun, 2026

किशनगंज स्टेशन से महिला यात्री लापता, अपहरण की आशंका

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर विवेक एक्सप्रेस से महिला यात्री के रहस्यमय तरीके से लापता होने के मामले में पति ने अपहरण की आशंका जताई, पुलिस जांच जारी है।

किशनगंज, 01 जून।

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर विवेक एक्सप्रेस से एक 25 वर्षीय महिला यात्री के रहस्यमय ढंग से लापता हो जाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पति ने अपहरण की आशंका जताते हुए सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार असम के धुबरी जिला अंतर्गत आईरनजोंगला निवासी रुबूल शेख ने बताया कि उसकी पत्नी रसीदा खातून अपनी बहन नजीरा खातून के साथ 22 मई को न्यू कूचबिहार से तमिलनाडु के तिरुपुर जाने के लिए विवेक एक्सप्रेस के बी-2 कोच में सवार हुई थी।

यात्रा के दौरान जब ट्रेन किशनगंज स्टेशन पर रुकी, तभी रसीदा खातून अपनी बहन को सोता छोड़कर ट्रेन से नीचे उतर गई। बताया गया कि उसके पास नकदी और आभूषण भी थे। इसके बाद सहयात्रियों ने उसकी बहन को बताया कि वह प्लेटफॉर्म पर उतरने के बाद स्टेशन से बाहर चली गई और फिर वापस नहीं लौटी।

इसके बाद से महिला का कोई पता नहीं चल सका है और परिजनों द्वारा लगातार संपर्क करने पर उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। पति रुबूल शेख ने बताया कि वह तिरुपुर में टेलर का काम करता है और पत्नी भी उसके साथ वहीं रहती थी।

उसने यह भी आरोप लगाया कि करीब पांच माह पूर्व पत्नी का श्रवण कुमार नामक युवक से फेसबुक पर संपर्क होने की जानकारी मिली थी, जिसे लेकर दंपती में विवाद हुआ था और बाद में समझाइश के बावजूद उस युवक द्वारा धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई थी।

पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि जब उसने श्रवण कुमार और उसके मित्र शिवम कुशवाहा से संपर्क किया तो दोनों ने महिला के अपने पास होने की बात कही, जिसके बाद उसने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

थाना अध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है तथा महिला की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़