अपराध
01 Jun, 2026

राजगढ़ में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, डंडों से मारपीट में दोनों पक्षों के 9 लोगों पर केस दर्ज

राजगढ़ के ब्यावरा क्षेत्र के हबीपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और हिंसा के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजगढ़, 01 जून ।

ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम हबीपुरा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों ओर से मारपीट की घटनाएं सामने आईं और कुल नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कन्हैयालाल वर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि जमीन संबंधी विवाद के दौरान गांव के विष्णु प्रजापति, राहुल प्रजापति, पूजाबाई, सचिन प्रजापति और रेशमबाई ने उनके परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए डंडों से मारपीट की और कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। इस घटना में परिवार के कुछ सदस्य घायल हो गए।

वहीं दूसरे पक्ष की रेखाबाई प्रजापति ने भी पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कन्हैयालाल वर्मा द्वारा विवाद के दौरान गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर उनके पक्ष की सुषीलाबाई, संगीता, सोरमबाई सहित अन्य लोगों के साथ डंडों और हाथापाई से मारपीट की गई। शिकायत में यह भी आरोप है कि इस दौरान मनीषा, सुंदरबाई और नयन के साथ भी मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर कुल नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़