अपराध
01 Jun, 2026

रीवा में डंपर से कुचलकर सुपरवाइजर की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रीवा में सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुपरवाइजर की डंपर से कुचलकर संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बाइपास पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

रीवा, 01 जून ।

चोरहटा थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के दौरान निजी कंपनी के सुपरवाइजर की डंपर से कुचलकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई और बाइपास मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण कार्य से जुड़े सुपरवाइजर रामनिवास कोरी की रौसर बाइपास के पास डंपर के नीचे आने से मौत हो गई। घटना के हालात को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिससे मामले पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

परिजनों का आरोप है कि यह घटना केवल दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश भी हो सकती है। इस मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर धरना दिया, जिससे मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग रखी। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद परिजनों से चर्चा की गई और मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर जाम समाप्त कराया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों के अनुसार सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़