प्रशासनिक खबरें
01 Jun, 2026

पूर्व आईबी अधिकारी से 1.31 लाख की साइबर ठगी, फर्जी कस्टमर केयर बनकर उड़ाई रकम

भोपाल में पूर्व आईबी अधिकारी से फर्जी कस्टमर केयर बनकर साइबर ठगों ने तकनीकी सहायता के बहाने बैंक खाते से 1.31 लाख रुपये निकाल लिए, पुलिस जांच में जुटी है।

भोपाल, 01 जून ।

राजधानी भोपाल में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा घटना में इंटेलिजेंस ब्यूरो के सेवानिवृत्त अधिकारी को साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर 1.31 लाख रुपये की ठगी कर ली।

जानकारी के अनुसार शाहपुरा थाना क्षेत्र के रोहित नगर निवासी 79 वर्षीय सुरेंद्र ठाकुर, जो आईबी में सहायक निदेशक पद से सेवानिवृत्त हैं, अपने घर में लगे शौचालय की तकनीकी खराबी को ठीक कराने के लिए इंटरनेट पर संबंधित कंपनी का कस्टमर केयर नंबर खोज रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक मोबाइल नंबर मिला, जिस पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने स्वयं को कंपनी का प्रतिनिधि बताया।

इसके बाद आरोपी ने तकनीकी सहायता देने का भरोसा दिलाते हुए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कराने की बात कही और कुछ निर्देशों का पालन करवाया। इसी प्रक्रिया के दौरान पीड़ित के बैंक खाते से 1.31 लाख रुपये की राशि निकाल ली गई।

लेन-देन का संदेश मिलने पर पीड़ित को ठगी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने शाहपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर ठगों की तलाश की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़