मध्य-पूर्व
01 Jun, 2026

बेरूत के दहियाह इलाके को खाली करने का इजराइली आदेश, हिजबुल्लाह को दी चेतावनी

इजराइल ने बेरूत के दहियाह इलाके को खाली करने का आदेश जारी करते हुए हिजबुल्लाह को चेतावनी दी है कि रॉकेट हमले जारी रहने पर सैन्य कार्रवाई की जा सकती है।

बेरूत, 01 जून ।

इजराइली सेना ने सोमवार को लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहियाह के निवासियों को तत्काल क्षेत्र खाली करने का निर्देश जारी किया है। सेना ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि हिजबुल्लाह की ओर से इजराइल पर रॉकेट हमले जारी रहते हैं तो इस क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई की जा सकती है।

दहियाह क्षेत्र को हिजबुल्लाह का प्रमुख गढ़ माना जाता है, जहां संगठन की राजनीतिक और सैन्य गतिविधियों का केंद्र रहा है। इजराइली सेना ने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील करते हुए इसे एहतियाती कदम बताया है।

यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को दहियाह क्षेत्र में संभावित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हाल के दिनों में सीमा पार हमलों और जवाबी कार्रवाइयों के चलते दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

इसी बीच लेबनान में इजराइली हमलों को लेकर ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाया है। ईरानी मीडिया के अनुसार तेहरान ने लेबनान पर जारी इजराइली सैन्य कार्रवाई के विरोध में अमेरिका के साथ चल रही वार्ताओं को अस्थायी रूप से रोक दिया है।

ईरान का कहना है कि लेबनान में संघर्ष और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की अनदेखी नहीं की जा सकती, जिससे क्षेत्रीय स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़