नई दिल्ली, 02 जून।
नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने भारत दौरे पर सोमवार को दिल्ली पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की। उनके आगमन पर भाजपा मुख्यालय में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक झांकियों और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।
भाजपा मुख्यालय में दोनों नेताओं की बैठक में पार्टी की संगठनात्मक व्यवस्था, संरचना और राजनीतिक कार्यप्रणाली पर चर्चा हुई। इसके साथ ही नेपाल और भारत के बीच लोकतांत्रिक सहयोग, राजनीतिक दलों के अनुभव और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ।
रवि लामिछाने पांच दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात होने की संभावना है। इसके अलावा वे भारत में रह रहे नेपाली समुदाय और पार्टी समर्थकों से भी मिलेंगे। यात्रा के दौरान उनका अयोध्या दौरा भी शामिल है, जहां वे श्री रामजन्मभूमि मंदिर सहित कई धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।











