टॉप न्यूज़
03 Jun, 2026

नेपाल के आरएसपी अध्यक्ष रवि लामिछाने की पीएम मोदी से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

नेपाल के सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर भारत-नेपाल के बीच साझा विकास, समृद्धि और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की।

नई दिल्ली, 03 जून ।

नेपाल के सत्तारूढ़ दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत और नेपाल के बीच साझा समृद्धि, विकास तथा क्षेत्रीय सहयोग को और मजबूत करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रवि लामिछाने से मिलकर उन्हें प्रसन्नता हुई और वे दोनों देशों के बीच साझा और समृद्ध भविष्य के निर्माण की भावना का पूर्ण समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल भारत की नेबरहुड फर्स्ट नीति के तहत एक महत्वपूर्ण और प्राथमिक साझेदार है।

प्रधानमंत्री ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत और नेपाल के बीच संबंध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक रूप से गहरे और बहुआयामी हैं, जिन्हें और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत नेपाल के साथ मिलकर साझा भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है और दोनों देशों के बीच सहयोग से क्षेत्रीय स्थिरता तथा विकास को नई दिशा मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि रवि लामिछाने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत के आधिकारिक दौरे पर आए हुए हैं, जो एक जून से पांच जून तक जारी रहेगा। इससे पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मुलाकात की थी, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़