न्यायपालिका
02 Jun, 2026

उच्चतम न्यायालय: पांच नवनियुक्त न्यायाधीशों ने ग्रहण की शपथ

उच्चतम न्यायालय में पाँच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ ही शीर्ष अदालत में जजों की कुल संख्या बढ़कर 37 हो गई है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने नव-नियुक्त न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नई दिल्ली। 

भारत के उच्चतम न्यायालय में न्यायिक क्षमता को सुदृढ़ करते हुए मंगलवार को पांच नवनियुक्त न्यायाधीशों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इन न्यायमूर्तियों को शपथ दिलाई। इस आधिकारिक नियुक्ति के साथ ही शीर्ष अदालत में कार्यरत न्यायाधीशों की कुल संख्या अब 37 हो गई है।

शपथ ग्रहण करने वाले न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति शील नागू, न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर, न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा, न्यायमूर्ति अरुण पल्ली और न्यायमूर्ति वी मोहन शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा इन नियुक्तियों को मंजूरी दिए जाने के पश्चात यह प्रक्रिया संपन्न हुई है। गौरतलब है कि इन नामों की अनुशंसा सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा क्रमशः 22 और 27 मई को आयोजित बैठकों में की गई थी, जिसके बाद विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए केंद्र सरकार ने इन नियुक्तियों को अधिसूचित किया था।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़