अपराध
03 Jun, 2026

ट्रक चालकों को निशाना बनाने वाला गिरोह पकड़ा गया

रायगढ़ में ट्रक और ट्रेलर चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है।

रायगढ़, 03 जून ।

तमनार पुलिस ने आमाघाट मार्ग पर ट्रक और ट्रेलर चालकों के साथ पत्थरबाजी, मारपीट और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार दो जून की देर रात आमाघाट क्षेत्र से गुजर रहे एक ट्रक चालक पर कुछ युवकों ने अचानक पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पत्थर लगने से ट्रक का शीशा टूट गया और चालक घायल हो गया। वाहन रुकते ही आरोपितों में से एक केबिन में चढ़ा और चालक का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए, जिनके आधार पर पुलिस ने देलारी क्षेत्र में दबिश देकर दो आरोपितों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ लिया। सभी आरोपितों से पूछताछ के बाद उनकी संलिप्तता की पुष्टि हुई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से छह मोबाइल फोन बरामद किए। इनमें पीड़ित चालक का मोबाइल भी शामिल है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस ने बताया कि पहचान परेड में पीड़ित ने सभी आरोपितों की पहचान की है। प्रारंभिक जांच में सामूहिक रूप से मारपीट और लूट की पुष्टि होने के बाद मामले में डकैती से संबंधित धाराएं जोड़ी गई हैं। प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़