पश्चिम बंगाल
05 Jun, 2026

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान की बिजली गिरने से मौत

जलपईगुड़ी जिले के भारत-बांग्लादेश सीमा पर गश्त के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बीएसएफ जवान मोहम्मद तैयब हुसैन की मौत हो गई।

जलपईगुड़ी, 05 जून।

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दुखद मौत हो गई है। यह घटना गुरुवार रात दक्षिण बेरुबाड़ी सीमा क्षेत्र में हुई। मृतक जवान की पहचान 130 बटालियन के महादेव बॉर्डर आउटपोस्ट में तैनात मोहम्मद तैयब हुसैन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से असम के रहने वाले थे।

घटना के समय मोहम्मद तैयब हुसैन सीमा पर अपनी नियमित गश्त पर थे। इस दौरान इलाके में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी था। अचानक बिजली गिरने से वे बुरी तरह घायल हो गए। उनके साथ मौजूद साथी जवानों ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत हल्दीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से बीएसएफ इकाई और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़