अपराध
05 Jun, 2026

तस्करी के आरोपी की 50 लाख की संपत्ति जब्त, जमीन-मकान फ्रीज

चित्तौड़गढ़ में मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की जमीन, मकान और दो वाहनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत फ्रीज कर जब्त किया गया है।

चित्तौड़गढ़, 05 जून ।

मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पारसोली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी की करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। भारत सरकार के सक्षम प्राधिकारी से स्थायी अनुमोदन मिलने के बाद भूमि, आवासीय भवन और दो वाहनों को जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार तस्करी के आरोपी कमलेश गुर्जर निवासी लुहारिया के खिलाफ थाना नगाणा, जिला बाड़मेर तथा पारसोली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित धन से संपत्ति तैयार की थी।

इसके बाद पुलिस ने सक्षम प्राधिकारी के समक्ष संपत्ति फ्रीज करने का प्रस्ताव भेजा। सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत सरकार की ओर से स्थायी अनुमोदन प्रदान किया गया, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई गई।

जांच में आरोपी के हिस्से की कृषि भूमि, ग्राम पंचायत ईटावा क्षेत्र में स्थित आवासीय जमीन और मकान की जानकारी सामने आई। इसके अलावा आरोपी के नाम पर पंजीकृत दो वाहन भी कार्रवाई के दायरे में आए। जब्त की गई संपत्तियों में स्कॉर्पियो और क्विड कार भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक फ्रीज और जब्त की गई संपत्ति का अनुमानित मूल्य करीब 50 लाख रुपये है। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़