अपराध
05 Jun, 2026

पुरानी रंजिश में हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, हथौड़ा बरामद

प्रयागराज के घूरपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद किया है।

प्रयागराज, 5 जून ।

प्रयागराज जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी विशाल कुमार भारतीया को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा भी बरामद किया गया है।

मामला 1 जून का है, जब तिलकधारी भारतीया की हत्या के संबंध में उनके पुत्र राहुल कुमार भारतीया द्वारा तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर घूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसकी बहन के प्रेम विवाह और पारिवारिक विवादों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि घटना की रात उसने सोते समय तिलकधारी पर हथौड़े से वार कर हत्या की और बाद में हथौड़ा तालाब में फेंककर फरार हो गया था।

पुलिस ने उसे सारंगापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया और आगे की वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गंभीर अपराधों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़