अपराध
28 Apr, 2026

घरेलू विवाद में फावड़े से पत्नी की हत्या, पति हिरासत में

शाहजहांपुर में घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा फावड़े से वार कर पत्नी की हत्या किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शाहजहांपुर, 28 अप्रैल

जनपद शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की फावड़े से हमला कर हत्या किए जाने की घटना सामने आई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव भौती में रहने वाले छत्रपाल का मंगलवार को अपनी पत्नी सोमवती (50) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि छत्रपाल ने फावड़े से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां सोमवती को मृत अवस्था में पाया गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) ने बताया कि लगभग चार बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़