मध्य प्रदेश
15 May, 2026

इंदिरा सागर के पास सड़क हादसा, बोलेरो गिरने से चालक की मौत

खंडवा-भोपाल हाईवे पर नर्मदानगर ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रेस्क्यू कर शव निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है।V

खंडवा, 15 मई। 

खंडवा-भोपाल राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर नर्मदानगर ओवरब्रिज की सुरक्षा जाली और इंदिरा सागर पावर स्टेशन की रिटेनिंग वॉल को तोड़ते हुए लगभग 200 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 26 वर्षीय अभिषेक नरगावे, पिता मायाराम नरगावे, निवासी ग्राम अंजनिया खुर्द के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अभिषेक अपनी बोलेरो वाहन को टैक्सी के रूप में चलाता था और गुरुवार रात पुनासा से राजगढ़ तक सवारियां छोड़ने के बाद अकेले वापस लौट रहा था।

जानकारी के मुताबिक वह शुक्रवार सुबह करीब चार बजे राजगढ़ से लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। बताया गया कि वाहन भोपाल की दिशा से आ रहा था, तभी नर्मदानगर ओवरब्रिज पर अचानक नियंत्रण बिगड़ गया और वह लोहे की सुरक्षा जाली को पार करते हुए सीधे गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कठिन परिस्थितियों में लगभग 200 फीट नीचे उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वाहन के दरवाजे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे, जिन्हें कटर की मदद से काटकर चालक का शव बाहर निकाला गया।

अधिकारियों के अनुसार इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण चालक के सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। 

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़