अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने बुधवार को शीर्ष बैंक मुख्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मुख्यालय के अलग-अलग कक्षों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए बैंकिंग संचालन व्यवस्था की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान प्रशासक के साथ बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता और वित्तीय नियंत्रक अरुण मिश्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न विभागों का अवलोकन कर अधिकारियों से विभागीय कार्यों की प्रक्रिया और संचालन प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
महेन्द्र सिंह यादव ने मुख्यालय के भूतल स्थित संभागीय शाखा का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने क्लियरिंग सेक्शन और लॉकर रूम की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं की कार्यक्षमता को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाना बताया गया।










.jpg)


.jpg)