जम्मू और कश्मीर
07 May, 2026

पंजाब ब्लास्ट के बाद जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय

पंजाब में हुए दोहरे विस्फोटों के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसियां सघन तलाशी और निगरानी अभियान चला रही हैं।

जम्मू, 07 मई

पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए दोहरे विस्फोटों के बाद पूरे उत्तर भारत में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं। इसी क्रम में सीमावर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

इसी बीच ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के अवसर पर जम्मू में जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में लगातार तलाशी अभियान जारी है, जबकि कमांडो टीम संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई स्थानों पर वाहन जांच, पहचान सत्यापन और नियमित डोमिनेशन पेट्रोलिंग को तेज कर दिया गया है। भीड़भाड़ वाले बाजार, धार्मिक स्थल, बस अड्डे और शहर के प्रवेश मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

इसके साथ ही शहरभर में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य निगरानी प्रणालियों के जरिए चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है। कंट्रोल रूम से हर गतिविधि की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध हलचल पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार पंजाब में हुए विस्फोटों के बाद सीमा पार से ड्रोन गतिविधियों और संदिग्ध मूवमेंट पर भी सुरक्षा एजेंसियां विशेष ध्यान दे रही हैं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत की जा सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़