महोबा, 08 अप्रैल।
उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में ट्रेन में यात्रा कर रहे महिला समेत दो यात्रियों के आभूषण, मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी होने की घटनाओं का मामला सामने आया है, जिस पर थाना जीआरपी में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, जनपद सुल्तानपुर के थाना मोतिहारपुर के भार दुलेचा गांव निवासी सुरेखा शर्मा 25 मार्च को तुलसी एक्सप्रेस से मुंबई से सुल्तानपुर जा रही थीं। महोबा स्टेशन के पास ट्रेन पांच मिनट के लिए खड़ी हुई और इसी दौरान किसी चोर ने मौका पाकर उनका हैंडबैग पार कर लिया। इसमें मोबाइल, पायल, मंगलसूत्र, चैन और अन्य दस्तावेज थे, जो बरामद नहीं हो सके।
इसी तरह, मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के गांव जगरूपपूरा निवासी केशव सिंह ने बताया कि 19 जनवरी को वह महाकौशल एक्सप्रेस से जबलपुर से ग्वालियर की यात्रा कर रहे थे। रास्ते में बांदा रेलवे स्टेशन के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके 22 हजार रुपये कीमत के मोबाइल को पार कर दिया। इसकी सूचना पीड़ित ने जीआरपी महोबा में दी।
थानाध्यक्ष अजय भदौरिया ने बताया कि चोरी की दोनों घटनाओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा होने की संभावना है।




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)