कानपुर, 27 मार्च 2026।
राम नवमी केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि जीवन में नैतिक मूल्यों और कर्तव्य पालन को आत्मसात करने का अवसर है। भगवान श्री राम का जीवन मर्यादा, सत्य और आदर्शों का प्रतीक है, जो हर परिस्थिति में धैर्य, संयम और कर्तव्य पालन की शिक्षा देता है।
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को राम नवमी के पावन अवसर पर सरसैया घाट स्थित राम जानकी मंदिर में भगवान श्री राम के श्री विग्रह का विधिपूर्वक जलाभिषेक किया और जनपदवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जनपद की उन्नति, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की।
जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालु विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर सकें।




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


