धर्मशाला, 25 अप्रैल
धर्मशाला के ज्वाली क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को 12.12 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। सीआईए ज्वाली की टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर राजा का बाग (बावा दित्तामल शोरूम के पास) में नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया, जिसकी पहचान विशाल मसीह, पुत्र सोनू मसीह, निवासी जगदेव खुर्द, तहसील अजनाला, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से 12.12 ग्राम चिट्टा और हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया और सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए उसे ज्वाली थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। एसपी नूरपुर अशोक रत्न के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।










