प्रशासनिक खबरें
08 May, 2026

करियर काउंसलिंग के लिए विशेषज्ञों की भर्ती शुरू

बेरोजगार युवाओं को करियर मार्गदर्शन देने के लिए जिला रोजगार कार्यालय ने काउंसलर और विषय विशेषज्ञों के पैनल गठन हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू की है।

भोपाल, 08 मई।

जिले में युवाओं को करियर संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कैरियर काउंसलिंग योजना के तहत काउंसलर और विषय विशेषज्ञों के पैनल गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों से 15 मई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला रोजगार अधिकारी स्वनिल श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित विशेषज्ञों को उनकी योग्यता और कार्य के आधार पर प्रतिदिन अधिकतम एक हजार रुपये तक मानदेय दिया जाएगा। यह गतिविधियां भोपाल जिले के अलग-अलग विकासखंडों में संचालित शासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी विद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में आयोजित की जाएंगी।

मनोवैज्ञानिक पद के लिए मनोविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर उपाधि अथवा पीजी डिप्लोमा होना आवश्यक रखा गया है। अन्य विषय विशेषज्ञों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव और मार्गदर्शन क्षमता जरूरी होगी। अनुभवी अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

आवेदन पत्र जिला रोजगार कार्यालय, ईदगाह हिल्स स्थित गैस दावा अदालत परिसर भोपाल से कार्यालयीन समय में प्राप्त और जमा किए जा सकते हैं। शासकीय सेवकों को आवेदन के साथ विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य रहेगा। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़