Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
कृषि व ग्रामीण अर्थव्यवस्था
08 Apr, 2026

खरीफ 2026 में P&K उर्वरक सब्सिडी की मंजूरी, किसानों को सस्ते उर्वरक उपलब्ध

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ 2026 के लिए P&K उर्वरकों पर न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी दरें मंजूर कीं। इससे किसानों को किफायती और सहज दरों पर उर्वरक उपलब्ध होंगे।

नई दिल्ली, 08 अप्रैल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ 2026 (01 अप्रैल से 30 सितंबर तक) के लिए फॉस्फेटिक और पोटाशिक (P&K) उर्वरकों पर न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी (NBS) की नई दरें मंजूर की हैं। उर्वरक विभाग के अनुसार, इस दौरान अनुमानित बजट आवश्यकता लगभग 41,533.81 करोड़ रुपये होगी, जो खरीफ 2025 के 37,216.15 करोड़ रुपये से लगभग 4,317 करोड़ अधिक है।

किसानों को अब सब्सिडी के तहत उर्वरक किफायती दरों पर उपलब्ध होंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल और उर्वरकों की कीमतों को ध्यान में रखते हुए सब्सिडी का स्तर तय किया गया है।

नई नीति के तहत डीएपी और एनपीकेएस ग्रेड सहित P&K उर्वरकों पर सब्सिडी स्वीकृत दरों के अनुसार दी जाएगी। यह दरें 01 अप्रैल से 30 सितंबर तक लागू रहेंगी, ताकि किसानों को उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

सरकार के अनुसार, 28 प्रकार के P&K उर्वरक (डीएपी समेत) किसानों को सब्सिडी दरों पर उपलब्ध कराए जाते हैं। NBS योजना 1 अप्रैल 2010 से लागू है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरिया, डीएपी, एमओपीऔर सल्फर की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए खरीफ 2026 के लिए नई दरें तय की गई हैं। उर्वरक कंपनियों को निर्धारित दरों पर सब्सिडी मिलेगी, जिससे किसानों को उर्वरक उचित और सस्ती दरों पर मिल सके।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़