अपराध
25 Apr, 2026

कुल्लू में पंजाब के व्यक्ति को 23 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार, नशा तस्करी में बड़ी कार्रवाई

एसटीएफ ने कुल्लू में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब के रवि कुमार को 23 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया, और मामले की जांच जारी है।

कुल्लू, 25 अप्रैल

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने पिछले 10 दिनों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 9 मामले दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो नशे के अवैध कारोबार में लिप्त थे।

यह ताजा मामला शुक्रवार रात का है, जब एसटीएफ की टीम कुल्लू के बगला क्षेत्र में फोरलेन पर नाका लगाए हुए थी। इसी दौरान टीम ने एचआरटीसी की बस नंबर HP 42-3331 को चेकिंग के लिए रोका। बस की सीट नंबर 19 पर बैठे एक व्यक्ति को पुलिस के पास देखकर घबराहट में आ गया। संदिग्ध स्थिति को देखते हुए जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 23 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। आरोपी की पहचान रवि कुमार (40) पुत्र ज्ञान चंद, निवासी हाउस नंबर 9415/2, बस्ती जोधेवाल, लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है।

एसटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना बल्ह, मंडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच थाना बल्ह द्वारा की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़